भाजपा का अब दो दिन मंडलों में चलेगा सदस्यता अभियान

रायपुर। जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शुरू हुए सदस्यता अभियान में अब भाजपा मंडलों पर सक्रिय होगी। आठ और नौ जुलाई को प्रदेश के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। राजधानी के सभी 16 मंडलों में सोमवार से शुरू होगा। रायपुर सदस्यता अभियान के प्रभारी सत्यम दुवा ने बताया कि टोल फ्री नंबर के साथ सदस्यता होगी। नंबर पर मिस्ड काल करने के बाद एक मैसेज आएगा, जिसमें एक लिंक होगा। उस लिंक पर अपनी डिटेल जानकारी देने के बाद सदस्य बन सकते हैं। पार्टी के पदाधिकारी आनलाइन बने सदस्यों का वेरीफिकेशन करेंगे। साथ ही एक फार्म भी भरवाया जा रहा है।

सक्रिय कार्यकर्ताओं को 20 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए भी पार्टी ने गाइडलाइन जारी की है। 20 सदस्य बनाने के बाद सक्रिय सदस्य बनाने से पहले पार्टी सदस्य का वेरीफिकेशन करेगी। सदस्यता प्रभारी उनकी गतिविधियों की जानकारी एकत्र करेंगे। सदस्य का बैकग्राउंड देखने के बाद ही सक्रिय सदस्य बनाया

122 Views

You cannot copy content of this page