दुनिया घूमने के लिए पासपोर्ट और वीजा बेहद जरूरी है। लेकिन कुछ देशों के पासपोर्ट इतने ताकतवर होते हैं कि दुनिया घूमने में आपको कोई दिक्कत नहीं आती। हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने इस साल की सूची जारी करते हुए बता दिया है कि सबसे ताकतवर पासपोर्ट किस देश का है। तो इस लिस्ट के मुताबिक जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट सबसे ताकतवर हैं क्योंकि इसके जरिए आप 189 देशों में जाकर घूम सकते हैं और वो भी वीजा के बिना। भारत इस सूची में 86वें स्थान पर है।
यह रैंकिंग देशों के पासपोर्ट की ताकत पर निर्भर करती है। जिस देश के पासपोर्ट के जरिए बगैर वीजा या वीजा ऑन अराइवल की सबसे अधिक देशों में छूट होती है, वह सबसे अधिक ताकतवर पासपोर्ट माना जाता है। इस इंडेक्स में अंतिम 6 पायदान पर नेपाल, फिलिस्तीन, सूडान, यमन, पाकिस्तान, सोमालिया, सीरिया, अफगानिस्तान और इराक का नाम शामिल है।
आइए जानते हैं किस देश का पासपोर्ट किस नंबर पर आया हैः
- सबसे ताकतवर पासपोर्ट के मामले में पहले नंबर पर है जापान। कोई भी जापानी नागरिक अपने पासपोर्ट पर दुनिया में सबसे अधिक जगहों पर वीजा फ्री एंट्री ले सकता है।
- 190 देशों में अपने पासपोर्ट पर वीजा फ्री एंट्री ले सकता है जापान। इनमें भारत, चीन, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड जैसे देश भी शामिल हैं।
- 106वीं रैंकिंग है पड़ोसी देश पाकिस्तान की और वह काफी पीछे है। उसके पासपोर्ट से 30 देशों की ही वीजा मुक्त यात्रा की जा सकती है।
- 2014 में शीर्ष पर रहने वाले अमेरिका और ब्रिटेन अब तक के सबसे निचले स्तर 6वीं रैंक पर पहुंच गए हैं।
- 47 नंबर पर है रूस। उसके नागरिकों को करीब 119 देशों में जाने के लिए वीजा की दरकार होती है। वहीं 119 देशों में वह बिना वीजा के जा सकते हैं।
- 199 देशों की इस पासपोर्ट रैंकिंग में सबसे नीचे अफगानिस्तान है।
- इराक और अफगानिस्तान दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट हैं, जिन्हें सिर्फ 30 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति है।
- इस वर्ष की शुरुआत में भारत 79वें स्थान पर था और पासपोर्ट के 61 देशों में बगैर वीजा जाने की अनुमति थी, अब रैंक 86 हो गई है और भारत का स्कोर 58 हो गया है।
- 20 टॉप देशों में शामिल होकर यूएई ने लंबी छलांग लगाई है। 2006 में 62वें स्थान पर था।
- इस बार के पासपोर्ट इंडेक्स में कई फेरबदल हुए हैं। दक्षिण कोरिया और जर्मनी पहले पायदान से नीचे उतर गए हैं। वहीं यूएई का स्कोर 173 हो गया है।
58 देश और भारतीय पासपोर्ट
- थाईलैंड
- मॉरिशस
- एक्वाडोर
- ब्रिटिश वर्जिन आईलैंड्स
- कुक आइलैंड्स
- भूटान
- सेशेल्स
- डोमिनिका
- हैती
- अलसल्वाडोर
- कंबोडिया
- टोगो
- बोलिविया
- सेंट लूसिया
- फिजी
- मालदीव
- केन्या
- गुयाना
- जमैका
- माइक्रोनेसिया
- मकाऊ
- तंजानिया
- सेंट किट्स एंड नेविस
- वनुआतु
- इंडोनेशिया
- इथोपिया
- सेंट विंसेंट
- समोआ
- इराक
- मडागास्कर
- ग्रेनाडा
- तुवालु
- नेपाल
- मोजाम्बिक
- त्रिनिदाद एंड टोबागो
- नियू
- लाओस
- युगांडा
- मोंसेरत
- पलाऊ
- जॉर्डन
- गिनिया बिसाउ
- निकरागुआ
- तिमोर लेसे
- केप वर्डे
- टर्क्स एंड कैकस
- कोमोरस आईलैंड्स
- जिमबाब्वे
- साओ टोम एंड प्रिंसिप
- रवांडा
- मलेशिया
- जॉर्जिया
- गैबन
- एंटीगुआ एंड बारबुडा
- कोट डी‘आइवर
- बहरीन
- म्यांमार
- ताजिकिस्तान