देश के विकास की नींव,श्रमिको का भाजपा ने किया सम्मान!

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल कवर्धा के कार्यकर्ताओं द्वारा इस संकट के समय 40 डिग्री तापमान में शहर के विकास एवं सफाई कार्य मे लगे श्रमिक भाइयों एवं बहनों को छाछ एवं गुल्लुकोज बिस्किट वितरण कर सम्मान एवं अभिनंदन किया गया ! साथ ही श्रमिक भाइयों को कोरोनावायरस से सावधान रहने की सलाह दी तथा हमेशा मास्क लगाकर काम करने एवं एक दूसरे से 2 गज दूरी बनाए रखने कहां गया!

इस अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कवर्धा शहर मंडल के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने मजदूर भाइयों को भारत के असली निर्माता बताया क्योंकि भारत में जो भी निर्माण एवं विकास कार्य हुआ है वह मजदूर भाइयों की वजह से संभव हुआ है और इसके लिए भारतवर्ष हमेशा मजदूरों का ऋणी रहेगा!
आज मजदूर और कामगारों की मेहनत और लगन की बदौलत ही आज देश का हर क्षेत्र में विकास कर रहा है जिन्होंने अपने खून पसीने से देश और दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, आज किसी भी देश समाज संस्था और उद्योगों में मजदूरों कामगारों का योगदान महत्वपूर्ण होता है!

इस मजदूर दिवस पर हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि देश के अलग-अलग हिस्सों में हमारे छत्तीसगढ़ के मजदूर भाई फंसे हुए हैं ऐसे लोगों को उनके गांव लाकर उनका सम्मान बढ़ाएं!

इस अवसर पर कवर्धा शहर मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी,पार्षद रिंकेश वैष्णव,उमंग पाण्डेय,डॉ.आनंद प्रकाश मिश्रा, मयंक गुप्ता, डोनेश ठाकुर, सानू साहू, एवं सागर साहू उपस्थित रहे!

85 Views

You cannot copy content of this page