
मेष राशि के जातकों का प्रभावशाली व्यक्तित्व और कठोर परिश्रम करने की ताकत आज उन्हें मान सम्मान दिलाएगी। आज कुछ जातकों को ब्याज के रूप में धन प्राप्ति के अवसर भी उपलब्ध होंगे। लेखन से जुड़े काम में प्रतिभा निखर कर आएगी।
वृषभ:

वृष राशी के जातक को आज वाद‑विवाद विवाद से बचना चाहिए। आपका तुरंत प्रतिक्रिया देना भारी पड़ सकता है अतः संयम बनाए रखें। धन प्राप्ति के कोई खास अवसर नजर नहीं आ रहे हैं प्राणायाम मन को शांत रखने में मदद करेगा।
मिथुन:

मिथुन राशि के जातक कार्यक्षेत्र में अपने क्लाइंट्स पर ज्यादा फोकस रखेंगे। उनका सारा ध्यान अपने ग्राहकों को संतुष्ट करने पर रहेगा ताकि अधिक से अधिक धन कमाया जा सके। धन की दृष्टि से उत्तम समय है।
कर्क:

कर्क राशि के लोग आज अपने प्रतिद्वंद्वियों के गूढ़ रहस्य को जानने में कामयाब होंगे। जिसके बल पर उन्हें सफलता मिलेगी। विचार अपने मन में ही रखें तो यह ज्यादा सहायक होगा। धन प्राप्ति के लिए समय उत्तम है।
सिंह:

सिंह राशि के जातक आज कुछ आराम करना चाहेंगे। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। लोगों पर आपका प्रभाव बना रहेगा।
कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन शांत रहकर काम करने का है। ज्यादा जिद पर अड़ना ठीक नहीं है वरना विरोधी सक्रिय हो जाएंगे। धन प्राप्ति के लिए दिन सामान्य है।
तुला:

तुला राशि के जातकों के लिए आज एक मुश्किल दिन है। मेहनत का फल नहीं मिलेगा। भाग्य साथ नहीं दे रहा है। मन की शांति तथा धन प्राप्ति के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना अच्छा है।
वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को बोलते समय बहुत सावधानी बरतना है। गलत शब्दों के प्रयोग की वजह से उनकी सुख‑शांति भंग हो सकती है। शत्रु हावी रहेंगे। अपने काम पर ध्यान देकर कुछ धन प्राप्त किया जा सकता है।
धनु:

धनु राशि के जातकों का अपने निर्णय पर अड़े रहना आत्मघातक हो सकता है। दोस्तों की सलाह भी मददगार हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना जरूरी है। वरना विरोधी आपका फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। धन प्राप्ति के लिए एक सामान्य दिन है।
मकर:

मकर राशि के जातकों की बौद्धिक क्षमता आज गजब की रहेगी। जो भी निर्णय लेंगे उसके दूरगामी शुभ परिणाम मिलेंगे। धन प्राप्ति के शुभ अवसर उपलब्ध होंगे। जरूरी चीजों पर धन खर्च होगा।
कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का सारा दिन आज मनोरंजन व रिलैक्सेशन में व्यतीत होगा। काम करने का ज्यादा मन नहीं करेगा। धन को लेकर भी मन में आज विरक्ति रहेगी। आज शांत रहकर ही समय व्यतीत करना चाहेंगे।
मीन:

मीन राशि के जातक अपने कलात्मक क्षमता की बदौलत कार्यक्षेत्र में नाम कमाने में कामयाब होंगे। यह समय कुछ नया क्रिएट करने का भी है। जो प्रसिद्धि भी देगा। उत्तम धन प्राप्ति के रास्ते भी खुलेंगे।