रायपुर। प्रदेश के मौसम में लगातार संकट के बादल देखे जा रहे हैं। बादल साफ होते नजर नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते किसानों के चेहरे मुरझाए हुए से नजर आ रहे हैं। प्रदेश में किसानी की स्थिति मौसम के चलते पूरी तरह खराब होता दिख रहा है। वहीं अभी भी एक द्रोणीका दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी से बहुत अधिक मात्रा में नमी आ रही है। 14 मई को छत्तीसगढ़ के एक‑दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। एक‑दो स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। अधिकतम तापमान में प्रदेश में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।
205 Views