कलेक्टर श्री शरण हुए कार्यमुक्त, नए कलेक्टर श्री शर्मा कार्यभार ग्रहण किया

 

कवर्धा, 28 अप्रैल 2020। कबीरधाम जिले के नए कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज कार्यभार ग्रहण किया है। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने नवपदस्थ कलेक्टर शर्मा को कार्यभार ग्रहण कराने की औपचारिकताए पूरी की। इस अवसर पर शरण ने कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा को जिले की नई जिम्मेदारी मिलने के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कलेक्टर शर्मा ने भी अवनीश कुमार को नई जिमेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। शरण ने जिले के सभी प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों का परिचय भी कराया। सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने श्री शर्मा और श्री शरण को बधाई एवं शुभकामनाएं दी

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा अवनीश कुमार शरण को संचालक तकनीकी शिक्षा रोजगार एवं प्रशिक्षण बनया गया है।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विजय दयाराम के, अपर जेके ध्रुव, जिला कोषालय अधिकारी भोजेश देशमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।

928 Views

You cannot copy content of this page