सेवा सप्ताह कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत महापुरुषों के प्रतिमा की किये सफाई

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कवर्धा शहर मंडल के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान के तहत महापुरुषों के प्रतिमा की सफाई किए | भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत मनाया जा रहा है

आज शहर में स्थापित महापुरषों के प्रतिमा की सफाई कार्यक्रम रखा गया था! शोसल डिस्टेनसिंग का पालन करते हुए 05 कार्यकर्ता प्रत्येक प्रतिमा स्थल पर एक साथ स्वछता अभियान में अपनी सेवा दिये इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने भारत माता प्रतिमा स्थल पर ‚पूर्व विधायक मोतीराम चंद्रवंशी रानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल ‚भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष विजय शर्मा व पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष देवकुमारी चंद्रवंशी, ने वीर स्तम्भ चौक पर स्थापित शहीदों के प्रतिमा एवं मिनीमाता प्रतिमा स्थल पर जिला मंत्री दिनेश चंद्रवंशी व जप उपाध्यक्ष वीरेंदर साहू तथा शहीद कौशल यादव परिषर में मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान चलाया विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब,किसान,वंचित,आदिवासी के मसीहा के रूप में कार्य करने वाले प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के 17 सितम्बर को जन्मदिन के अवसर पर इस तरह अनेक कार्यक्रम पुरे सप्ताह भर किये जायेंगे |
इस वर्ष कोरोना महामारी के संकट को देखते हुए नियमों का पालन करते हुए 1 से 3 कार्यकर्ताओं के संख्या में सभी निर्धारित कार्यक्रम सम्पन्न होगा | मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जायेगा | इस अवसर पर जसविंदर बग्गा,सनत साहू,भरत साहू, श्रीकांत उपाध्याय,पीयूष सिंह,रिंकेश वैष्णव,अनिल साहू,मयंक गुप्ता,डोनेश ठाकुर,प्रमोद शर्मा,तिलक कुर्रे,विजय पाली,सौरभ सिंह,अनुराग उपाध्याय,सागर साहू,योगेश ठाकरे,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

326 Views

You cannot copy content of this page