भाजपा का कवर्धा में किसान विरोधी भूपेश सरकार के खिलाफ जिला स्तरीय प्रदर्शन

कवर्धा। भरतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन करने जा रही हैं। 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी जिले में किसान विरोधी भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ उनकी किसान विरोधी नीतियों जिसमे लगातार छत्तीसगढ़ के किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा हैं, धान खरीदी में विलंब से लेकर बारदाने की कमी का बहाना बनाने व अपनी जिम्मेदारियों से भागने वाली प्रदेश सरकार, नकली खाद, बीज के नाम पर छत्तीसगढ़ के किसानों को छलने वाली प्रदेश सरकार, राजीव गांधी न्याय योजना के नाम पर अन्याय कर भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार, वर्तमान धान खरीदी का भुगतान नहीं करने वाली प्रदेश सरकार और लगातार झूठ बोलने, भ्रम फैलाने एवं छत्तीसगढ़ के किसानों का अहित करने वाली, किसानों का रकबा कम करने वाली छत्तीसगढ़ की सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगी व कलेक्टोरेट का घेराव करेगी।

भरतीय जनता पार्टी के भारतमाता प्रतिमा के पास अम्बेडकर चौक कवर्धा में धरना प्रदर्शन व कलेक्टोरेट घेराव में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शर्मा, पूर्व विधायक मोतीराम चन्द्रवंशी, अशोक साहू कवर्धा के धरना प्रदर्शन व घेराव में सम्मिलित होंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने समस्त पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ किसानों के अधिकार की लड़ाई में जिले के किसानों व युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील किया है।

183 Views

You cannot copy content of this page