रायगढ़ की कुंती साव ने 12वीं में किया टॉप, तो बिलासपुर के जयप्रकाश कश्यप ने 10वीं में दूसरे स्थान पर जमाया कब्जा

 

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बिलासपुर के जयप्रकाश कश्यप ने 98.17 अंकों के साथ 10वीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रायगढ़ जिले के बड़े हरदी गांव की कुंती साव ने 98.20 अंको के साथ 12वीं बोर्ड में पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रही कुंती

Kun­ti Sao Top on 10th कुंती को ये सफलता कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और ऊंची सोच के साथ हासिल हुई है। कुंती के माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बावजूद कुंती ने इसे अपनी कमजोरी न बना कड़ी मेहनत से सफलता में बदल दिया है। कुंती शुरू से ही मेधावी रही है, दसवीं बोर्ड में भी कुंती ने 98% अंक हासिल किए थे। सफलता को जारी रखते हुए कुंती ने 12वीं बोर्ड में भी 98.20 अंकों के साथ पूरे प्रदेश में टॉप किया है।

IAS बनना चाहती है कुंती

कुंती का लक्ष्य आगे आईएएस बनने का है। कुंती अपने जैसी दूसरे छात्र छात्राओं को मैसेज दे रही हैं कि, कड़ी मेहनत, पक्के इरादे और ऊंची सोच के साथ अगर वे मेहनत करेंगे तो उन्हें सफलता जरूर हासिल होगी। शिक्षा मंत्री प्रेमसाय टेकाम ने भी फ़ोन कर कुंती को इस सफलता की बधाई दी है और आगे हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है।

 

48 Views

You cannot copy content of this page