पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति की रक्षा करने, वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए टीम हरीतिमा ने शहर व कालोनियों में पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की इस मुहिम में शुरूआत में कम लोग जुड़े बाद में यह एक जनअभियान का हिस्सा बना।
कवर्धा। पर्यावरण संरक्षण व प्रकृति की रक्षा करने, वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए टीम हरीतिमा ने शहर व कालोनियों में पौधारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लेकर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की इस मुहिम में शुरूआत में कम लोग जुड़े बाद में यह एक जनअभियान का हिस्सा बना।
टीम के सदस्य महेश सिंह ठाकुर ने बताया टीम हरीतिमा निस्वार्थ भाव से रोजाना पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्घन की दिशा में कार्य कर रही है। टीम के सदस्य सर्दी,गर्मी या बरसात की सीजन में प्रतिदिन सुबह दो से तीन घंटे कार्य करती है जिसमे पौधरोपण, दवाई का छिड़काव, पानी देना,ट्री गार्ड से उनकी सुरक्षा शामिल है। पौधा की सुरक्षा सौ फीसदी हो यह प्रयास किया जाता है। टीम के पास स्वयं का हरीतिमा इलेक्ट्रिक वाहन है जो वरदान साबित हो रही है। उक्त वाहन पर पौधा, रेत, गिट्टी, सीमेंट, जाली, पानी का टेंकर, ट्रीगार्ड लाने ले जाने का काम किया जाता है। यह वाहन पर्यावरण संबंधी गाने के साथ लोगों में पौधारोपण व उसकी महत्ता के बारे जन जागरूकता का संदेश दे रही है, जो शहर के लिए नई चीज है। सेवा भाव के लिए जगह जगह टीम के सदस्यों की तारीफ हो रही है।
पौधारोपण का विकास पर्यावरणीय चेतना, शहर में बढ़ती आबादी के उद्देश्य एंव शहर में हरियाली लाने के उद्देश्य को लेकर हरीतिमा टीम का गठन किया गया। अभी तक शहर में 4000 से भी ज्यादा पौधे शहर वासियों को समर्पित किया गया है। विगत चार वर्ष पूर्व से शुरू किया गया। यह अभियान आज जन अभियान का स्वरूप ले चुका है शहर के विभिन्न कालोनियों जिसमें रामनगर,लोहारा रोड, महावीर नगर, शिक्षक नगर,वर्धमान नगर, कलेक्टर कॉलोनी,छिरपानी कॉलोनी,रायपुर रोड पुराना,बाईपास दर्रीपारा, गोकुल नगर,कोर्ट कॉलोनी,राम नगर कैलाश नगर,नया बाईपास जगदंबा नगर,शांतिदीप कॉलोनी नया व पुराना बस स्टैंड परिसर, जी श्याम नगर सहित अन्य कालोनियों में अनेक प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए हैं जो चारों तरफ हरियाली बिखेर रही है।
नागरिकों के जन्मदिन पर पौधारोपण
अधिकतर लोग अपने जन्मदिन के अवसर को यादगार बनाने के लिए पौधारोपण के साथ दिन की शुरुआत करते हैं। पौधरोपण बाद उसकी देखभाल स्वयं करते हैं। इससे जन जागरूकता लाने में मदद मिल रही है। टीम के वरिष्ठ सदस्य अजय लुनिया कहते है पर्यावरण का संरक्षण व संवर्द्घन हमारी सामाजिक, राष्ट्रीय व नैतिक जिम्मेदारी हैं। हमें पर्यावरण का दोहन करने से बचना होगा व दूसरों को भी वृक्ष लगाने व पर्यावरण की रक्षा हेतु प्रेरित करना होगा। इसके लिए सभी वर्गों की महती जिम्मेदारी है।
ये है टीम के सदस्य
अजय लुनिया, संत थवाईत, राजेंद्र सलूजा, राकेश दोशी, महेश सिंह ठाकुर कुलजीत मुटरेजा, पन्ना चंद्रवंशी, सुनील दोशी, अखिल लुनिया, अनिल दुनिया, दीपक लांझी, रुपेश, संजय, लालू, जसवंत छाबड़ा,दीपक पाली, लवली बग्गा राजकुमार वर्मा, पप्पू अग्रवाल सुदर्शन, लक्की साहू, गोकुल, मनोज गुप्ता,कार्तिक सोनी टीम से जुड़कर अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं।