कवर्धा। मंत्री मोहम्मद अकबर कवर्धा प्रवास के दौरान शोक संतप्त परिवार से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की

 

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने वरिष्ठजनों से भेंट मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना

मंत्री मोहम्मद अकबर शोक संतप्त परिवार से भेंटकर अपनी संवेदना प्रकट की

कवर्धा, 18 मई 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर बुधवार को अपने एक दिवसीय कबीरधाम प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। मंत्री अकबर प्रवास के दौरान ग्राम उसलापुर में स्वर्गीय शिवकुमार वर्मा और ग्राम पुतकी में स्वर्गीय राजेन्द्र मरकाम के निवास में पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट की।

मंत्री अकबर ने ग्राम अंधरीकछार में रफीक कुरैशी, बोड़ला के वार्ड क्रमांक 4 में भागवत पटेल और वार्ड क्रमांक 3 में मोहन अवस्थी के परिवार के साथ कुछ समय भी बिताए। उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों से भेंट कर सभी का हाल‑चाल जाना। इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, होरी साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला सावित्री साहू, पांडातराई  फिरोज खान, पार्षद अशोक सिंह, पीताम्बर वर्मा, राजेश शुक्ला, चोवराम साहू, गोरे चंद्रवंशी, नीलकंठ साहू, सुनीता हेमंत साहू, विजय राजपूत, परमेश्वर मानिकपुरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

48 Views

You cannot copy content of this page