अकबर के गढ़ में मुख्यमंत्री का पुतला जलता रहा,पुलिस बुझा भी नही सकी

कवर्धा।भाजयुमो के नेतृत्व में आज सिग्नल चौक कवर्धा में प्रदेश के व्याप्त लचर कानून व्यवस्था, जघन्य अपराध, दिनदहाड़े चाकू से गोदकर निर्मम हत्या, छोटी सी बात पर गोली मार के हत्या छत्तीसगढ़ के बेटी, बहनों,नाबालिक तक से सामूहिक बलात्कार कर हत्या। नक्सलियों से कांग्रेसियों के संबंध इस बात को दर्शाता है की इन समस्त घटनाक्रम में कांग्रेस के भूपेश सरकार की मौन सहमति है।

जिला अध्यक्ष पीयूष सिंह ने कहा की 4 वर्षों के इस सरकार में प्रदेश की जनता अपराध अपराधियों और अपराध को संरक्षण देने वाली इस भूपेश बघेल की सरकार से त्रस्त है।आक्रोशित है परेशान है।इसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने आज पुतला दहन किया है ।

बताते चले कि पुतला दहन की तैयारियां एक दिन पहले से थी परंतु पुलिस प्रशासन ने कोई तैयारियां नही की और जिले के प्रत्येक मंडलो पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन होता है,जिसमे पुलिस की मौन सहमति थी।पुतला दहन कार्यक्रम में युवा मोर्चा के सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

35 Views

You cannot copy content of this page